*जीएसटी के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में नैसर्गिक न्याय से वंचित किया जा रहा है !!!*
वैसे तो हमारा उत्तर प्रदेश न्याय, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे का विकास जैसे सुविधाओं में बहुत ही आगे चल रहा है। परिणाम यह सामने आ रहा है कि अन्य राज्यों के लोग उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित होने लगे हैं। यदि बात निवेश के साथ औद्योगिकीकरण की तो शान से कह सकते हैं अब उत्तर प्रदेश में देश-विदेश के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अपने उद्योग लगाने के लिए उत्साहित होते जा रहे हैं। परिणाम सामने आने लगा है कि पिछले 8 वर्षो में प्रदेश निर्यात नौ गुना से अधिक हो गया है। ध्यान रहे कि वर्ष 2017-18 में 88967.42 करोड़ रुपये का था, जबकि 2023-24 में बढ़ते हुए यह आंकड़ा 170340.95 करोड़ का हो गया। प्रदेश के विविध उत्पाद दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात किये गये। प्रमुख निर्यात उत्पादों में सबसे अधिक बढ़त इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उससे जुड़े उपकरणों की रही। इस टेªड में वर्ष 2017-18 में 4056 करोड़ रुपये का था जोकि वर्ष 2023-24 में 38756 करोड़ रुपये का हो गया। अरब, चीन और यूरोपीय देशों में इलेक्ट्रिक उपकरण, परिधान, औषधीय उत्पाद, कालीन, चमड़ा और खाद निर्यात तेजी से बढ़ा। टेªडवार आंकड़ों में आॅटोमोबाइल 14373 करोड़ से बढ़कर...